श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ कथा पंडाल, जयघोष से गूंजा वातावरण
Bahraich News - बहराइच के गायघाट क्षेत्र में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण चल रहा है। सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। कथावाचक पंडित लल्लन तिवारी ने भगवान के अवतार और भक्तों की रक्षा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भव्य झांकी सजाई गई और जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बहराइच, संवाददाता। गायघाट क्षेत्र के पुरैना बगहा गायघाट में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण चल रही है। सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की एवं हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित लल्लन तिवारी महाराज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना एवं भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। मनुष्य को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि संसार में जो कुछ भी प्राप्त है वह ईश्वर की कृपा का ही परिणाम है।
कहा कि सच्ची भक्ति से भगवान भी भक्त के वश में हो जाते हैं। भक्त के मन में हर समय प्रभु का स्मरण बना रहना चाहिए और ऐसी भावना हो कि जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजक किरन द्विवेदी, यतींद्र कुमार द्विवेदी, भास्कर द्विवेदी, राकेश मिश्रा, योगेश चंद्र पाण्डेय, चंद्र मोहन द्विवेदी, उमेश दूबे, शैलेंद्र मिश्र, प्रभाकर पांडेय, मनीष त्रिपाठी, टिंकू दूबे, सर्वज्ञ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


