रघुकुल नंदन का आज होगा प्राकट्य, निकलेगी शोभायात्रा

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह नवमी 26 मार्च को शुरू होगी और शहर व ग्रामीण इलाकों में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। राम जानकी मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी।

 रघुकुल नंदन का आज होगा प्राकट्य, निकलेगी शोभायात्रा

बहराइच, संवाददाता। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को दशरथ नंदन राम लला का जन्म हुआ। इस बार नवमी की शुरूआत गुरूवार दोपहर से ही शुरू हो गई है। हालांकि राम नवमी को शुक्रवार दोपहर में रघुकुल नंदन का प्राकट्य मनाया जाएगा। शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित राम जानकी मंदिरों व ठाकुरद्वारा में भजन, कीर्तन की आध्यात्मिक रसधार बहेगी। शहर में शुक्रवार को दोपहर बाद श्रीसिद्धनाथ मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के पश्चात इसका मंदिर में ही समापन होगा। चैत्र माह के शुक्लपक्ष में भगवान श्री राम का दोपहर 12 : 27 बजे प्राकट्य हुआ था।

इस बार नवमी 26 मार्च दोपहर 11:49 बजे शुरू होकर शुक्रवार सुबह 10:08 पर समापन है। हालांकि अयोध्या में नवमी शुक्रवार को ही मनाई जा रही है। शहर में छावनी स्थित श्री रामजानकी पंचायती मंदिर में पुजारी राधा कृष्ण पाठक शुक्रवार दोपहर में श्रीराम प्राकट्य पर पूजा अर्चना कराएंगे। शहर के श्री सिद्धनाथ मंदिर में महंथ पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार दोपहर में राम लला का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। शहर के ही हमजापुरा स्थित श्री राम जानकी पंचायती मंदिर, दरगाह थाने के समीप कांधू समाज के श्रीराम जानकी मंदिर, श्री गुरू नानक चौक से छोटी बाजार मार्ग स्थित पंचायती ठाकुर द्वारा आदि स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लीला कमेटी के तत्वावधान में शहर के झिंगहा घाट स्थित मौनी बाबा आश्रम, शहर के श्री देवी गुल्लावीर मंदिर में राम जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक रसधार बहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।