Celebration of Atal Bihari Vajpayee and Madan Mohan Malviya s Birth Anniversaries in Bahraich पूर्व पीएम व मालवीय जी के कृतित्व पर डाला प्रकाश, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsCelebration of Atal Bihari Vajpayee and Madan Mohan Malviya s Birth Anniversaries in Bahraich

पूर्व पीएम व मालवीय जी के कृतित्व पर डाला प्रकाश

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। शहर के चंद्रिकापुरी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को भारत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 26 Dec 2024 11:26 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व पीएम व मालवीय जी के कृतित्व पर डाला प्रकाश

बहराइच, संवाददाता। शहर के चंद्रिकापुरी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन करके नमन किया। यह कार्यक्रम सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी बूथों, मंडल, तहसील आदि में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर की थी। अटल जी प्रथम बार बलरामपुर लोकसभा सीट से जीते थे। उन्होंने ही पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्तिशाली राष्ट्र बनाया था ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।