Bahraich News: पुरस्कारों से मेधावियों की भरी झोली, अहलादित हुए अभिभावक
Bahraich News: बहराइच में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में 'धरमपाल मेमोरियल डिवाइन लक्ष्य अवॉर्ड्स' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेधावियों को पुरस्कार दिए गए और उनकी माता को 'अल्फा मदर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और बच्चों की विशेषताओं को पहचानने का महत्व बताया।

Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मेधावियों की चहचहाहट से सेमिनार हाल गूज रहा था। अतिथि सम्मान पाकर गौरवांवित हो रहे थे। हर चेहरे पर अपने बच्चों की सफलता के आयाम का साक्षात्कार करने की उत्सुकता झलक रही थी। मंच से संवाद शुरू होते ही जहां मेधावियों के झोली में सफलता के पुरस्कार गिरने लगे,वहीं तालियों की गड़गड़ाहट से सेमिनार हाल गूंजने लगा। हर हाथ में पुरस्कार थामे बच्चों के खुशियों के पल को यादगार बनाने के लिए कैमरे में तस्वीर उतारने की होड़ भी लगी रही।मौका था शनिवार को गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में धरमपाल मेमोरियल डिवाइन लक्ष्य अवॉर्ड्स' के भव्य आयोजन का।
जहां अतिथि के रूप में पहुंची एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल मेधावियों के हौसले को बढ़ाया। एमएलसी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुनर्जन्म का अवसर मिला तो वे गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस की छात्रा बनना चाहेंगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा सुधा टेकरीवाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। पूर्व सीजेएम प्रतिभा चौधरी ने कहा कि हर बच्चा विशिष्ट होता है, किसी की तुलना दूसरे से नहीं करनी चाहिए।विद्यालय की संस्थापिका छवि रायतानी ने कहा कि अंक ही प्रतिभा का पैमाना नहीं हैं। अभिभावक व शिक्षक बच्चों की विशिष्टता पहचानें। समारोह में सीबीएसई में 90% व कक्षा 1-9, 11 में 89% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इनकी माताओं को सहयोग के लिए 'अल्फा मदर अवॉर्ड' दिया गया।कार्यक्रम में डॉ. संगीता मेहता, डॉ. रीना केडिया, एसडीएम कैसरगंज ए.के. सिंह व सुनीता सिंह मौजूद रहे। निदेशक-प्रधानाचार्य जॉय रैतानी व वरिष्ठ संरक्षक प्रदीप रैतानी ने कहा कि यह पुरस्कार बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी जिम्मेदारियां निर्वहन करने को प्रेरित करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


