मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार, एयरबैग खुलने से छह लोग बाल-बाल बचे

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार के सामने मोपेड सवार बुजुर्ग फेरीवाला को बचाने की कोशिश में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पेड़

मोपेड सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार, एयरबैग खुलने से छह लोग बाल-बाल बचे

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार कार के सामने मोपेड सवार बुजुर्ग फेरीवाला को बचाने की कोशिश में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया।कार पेड़ से टकराकर पलट गई।सड़क हादसे में कार के एयरबैग खुल जाने से चालक समेत छह सवार सुरक्षित बच गए, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह सड़क हादसा रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे कटी गोदाम के पास हुआ। बाराबंकि जिले के नगर कोतवाली कस्बा निवासी सुमित शर्मा पुत्र राम अभिलाख अपने पांच साथियों के साथ बहराइच से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। हाईवे पर कटी गोदाम के पास पहुंचते ही अचानक एक बुजुर्ग फेरीवाला अपनी मोपेड लेकर तेज रफ्तार कार के सामने आ गया।

चालक सुमित ने बुजुर्ग को बचाने के लिए तेजी से स्टेयरिंग घुमाया, लेकिन इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई।टक्कर के साथ ही कार के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे अंदर बैठे सभी छह लोग गंभीर चोट से बच गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल सभी को कार से बाहर निकाला। सुमित शर्मा ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।