बीमा के पैसों के लिए देवर बना कातिल: कुल्हाड़ी से भाभी की बेरहमी से हत्या
Bahraich News - बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड
बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था।
जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


