रेप पीड़िता युवती को आरोपी ने घर में घुसकर डंडे से पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक युवती के साथ जनवरी के अंतिम सप्ताह में रेप हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद उसने पीड़िता को घर में घुसकर डंडे से पीटा और धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।

रेप पीड़िता युवती को आरोपी ने घर में घुसकर डंडे से पीटा

बहराइच, संवाददाता। एक युवती के साथ जनवरी के अंतिम सप्ताह में घर में अकेले पाकर गांव के ही युवक ने रेप की वारदात की थी। इस मामले को हरदी एसओ ने गंभीरता सै लेकर एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जमानत पर रिहा आरोपी ने घर में घुसकर डंडे से रेप पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर मुकदमा में सुलह को धमकाया है। हरदी थाने के एक गांव निवासिनी युवती 29 जनवरी को घर में अकेली थी। उसके घर में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर रेप पीड़िता की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर धमकाया कि उसका पति अंधा है।

वह उसका कुछ नही बिगाड़ पाएगा। अगर दर्ज एफआईआर में सुलह नही लगाई तो उसे जान से मार डालेगा। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर आरोपी के विरूद्ध घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट,धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।