खाना खरीद रहे युवक को बेरहमी से पीटा
Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News - बहराइच में नंदवल बाजार के मिकाइल उर्फ बाबा के ढाबे के पास नूर आलम पर जुलैखा और उसके बेटे रवि ने हमला किया। नूर आलम ने बार-बार मोबाइल कॉल करने से मना किया था, जिसके चलते यह घटना हुई। नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बहराइच। बौंड़ी थाने के नंदवल बाजार में मिकाइल उर्फ बाबा के ढाबे से रोटी कबाब खरीद रहे नूर आलम पुत्र मुमताज पर रूपईडीहा थाने के परगहावा निवासनी जुलैखा, उसके बेटे रवि ने हमला कर बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दर असल नूर आलम के अनुसार उसे बार बार मोबाइल पर काल किए जाने पर मना किया था। इसी रंजिश में मारपीट की गई। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। मां बेटे को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:चाकू से हमला कर किया घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


