शोहदे ने घर में घुस रेप की नीयत से की छेड़छाड़
Bahraich News - बहराइच में एक युवती ने शोहदे से अपने घर में छेड़छाड़ का सामना किया। शोहदा घर में घुसकर रेप की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने अपनी हिम्मत से उसे भगा दिया और पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद, पति के भाई ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

बहराइच, संवाददाता। घर में अकेली पा शोहदे ने घर में घुसकर रेप की नियत से छेड़छाड़ की। युवती ने शोहदे को घर से खदेड़ हरियाणा में रह रहे पति को तत्काल वारदात की जानकारी दी। जिसके चलते जेठ को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने अनुज वधू को थाने साथ ले जाकर केस दर्ज कराया है। बौंड़ी थाने के मंझारा तौकली के एक मजरे निवासनी युवती का पति हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा है। गांव में पत्नी रह रही है। पांच अप्रैल की रात गांव निवासी शोहदा घर में घुस आया और रेप की नियत से उसे पकड़ छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता ने लातों से शोहदे की मरम्मत कर घर से खदेड़ा। लोकलाज के भय से मामले को छिपाए रखा। उसने जब पति को मोबाइल से काल कर इस वारदात की जानकारी दी। पति ने तत्काल बड़े भाई को सारी जानकारी दे एफआईआर दर्ज कराए जाने को कहा। जेठ ने अनुज वधू को थाने साथ ले जाकर शोहदे को नामजद करा कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


