शोहदे ने घर में घुस पत्नी व साली से की अभद्रता
Bahraich News - बहराइच में एक शोहदे ने घर में घुसकर एक युवती और उसकी बहन के साथ अश्लीलता की। शोहदे ने युवती की नाबालिक बेटी के साथ भी अभद्रता की और पूरे परिवार को धमकी दी। युवती ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस शोहदे की तलाश कर रही है।

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक शोहदे ने घर में घुसकर युवती व उसकी बहन से अश्लील तरीके से अभद्रता की। युवती की नाबालिक बेटी से भी अभद्रता कर गाली गलौज की। कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी। इस वारदात से परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने इसकी नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में पांच मई को रात 9:30 बजे एक शोहदा घर में घुस आया। उसने घर में मौजूद युवती व उसकी बहन से अश्लीलता से गाली गलौज कर अभद्रता की ।युवती की नाबालिक बेटी से भी अश्लीलता से गाली गलौज की।
कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी।शहर के व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार की वारदात से दोनो युवती व बेटी सहमी रही। जब युवती का पति घर आया। उसे इस वारदात की भनक लगी। तो उसके भी होश उड़ गए। मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी होने पर आक्रोश फैल गया। लोगो ने तत्काल इसकी एफआईआर दर्ज कराने को कहा। पीड़ित ने इस मामले में एक को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर नामजद की तलाश में दबिश दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


