बोलेरो बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत

Mar 12, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - शिवपुर में एक बोलेरो चालक मोहित (23) की खंभे से टकराने से मौत हो गई। वह किसी कार्यक्रम में बुकिंग के लिए जा रहा था जब उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बोलेरो बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत

शिवपुर, संवाददाता। किसी कार्यक्रम में बुकिंग के लिए जा रहा बोलेरो चालक एक खंभे से टकरा गया। इस घटना में चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना खैरीघाट क्षेत्र के दुद्धाधारी गांव निवासी मोहित (23) पुत्र लल्लू बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपनी बोलेरो लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में बुकिंग उठाने जा रहा था। इसी दौरान बाबूपुरवा गांव के निकट रामपुर मटिया रोड पर अनियंत्रित बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस चौकी वैबाही इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।