Bahraich News: पयागपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
Bahraich News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम पयागपुर आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिह
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के प्रथम पयागपुर आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। बस स्टॉप पयागपुर पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूरे परिसर में 'जय श्री राम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे गूंज उठे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए शीर्ष नेताओं पर फूलों की जमकर बारिश की।
कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह और भव्य स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह और समर्पण भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से निशंक त्रिपाठी, कमलेश सिंह, अजीत शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, प्रदीप तिवारी, कृष्ण मोहन शुक्ला, जोगिन्दर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


