Bahraich News: रास्ते में वाहन से 60 पेटी वीयर गायब
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक अंग्रेजी शराब और बीयर दुकानदार ने 60 पेटी बीयर की कमी के चलते वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। दुकानदार ने बेव डिस्टलरी से बीयर का ऑर्डर दिया था, लेकिन सप्लाई में कमी आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ की है।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दरगाह थाने के शहर स्थित एक अंग्रेजी शराब व वीयर दुकानदार की आपूर्ति में आई खेंप में लगभग 60 पेटी वीयर कम मिली।जिसके चलते दुकानदार ने वाहन चालक व ट्रांसपोर्टर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरगाह थाने के दरगाह इलाके स्थित एक अंग्रेजी शराब व वीयर दुकान कारोबारी हरिश्चंद्र गुप्ता ने अलीगढ़ जिले के अतरौली थाने के साधू आश्रम, वारा नम्बर, रामघाट रोड स्थित बेव डिस्टलरी एंड ब्रेवरीज से किंग फिशर अल्ट्रा मैक्स की तीन सौ पेटी, किंग फिशर एक्स्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर की 11 सौ पेटी का आर्डर भेजा था।
वाहन के जरिए जो खेंप आई। उसमें 60 पेटी बीयर कम निकली। जिस पर वाहन चालक दिल्ली निवासी शेर पाल, वाहन मालिक व ट्रांसपोर्टर रहमान खान के विरूद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


