
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
Bahraich News - बहराइच में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय हड़ताल की। हड़ताल के कारण सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इंडियन बैंक में ताला लगा रहा और 500 से अधिक कर्मचारी विरोध करते रहे। बड़े कारोबारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बहराइच, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंक वीक को लेकर जिले के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। काम काज ठप देने के कारण लगभग 200 करोड़ रुपए सरकार को क्षति हुई है। हड़ताल की वजह से बैंक इंडियन बैंक में ताला लगा रहा। 500 से अधिक कर्मचारी विरोध करते रहे। लोग बैंक बंद होने पर बैरंग लौट गए। बड़े कारोबारियों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि राष्ट्रीयकृत बैंकों के व प्राइवेट बैंकों के एटीएम में पैसे होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान मंगलवार को इंडियन बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर मंडलीय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
इस दौरान सभी कर्मचारियों ने पांच दिवसीय करने की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि हड़ताल के चलते लगभग 200 करोड़ रुपए सरकार को आर्थिक नुकान हुआ है। जिलामंत्री लालजी जायसवाल ने कहा कि पांच दिवसीय बैंक को लेकर काफी दिनों से मांग की जा रही है, लेकिप मांग पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से एक दिवसीय हड़ताल करने को हम लोग विवश हुए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनी थी। इस पर अमल नहीं हो सका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




