ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: भूमि विवाद में बरजोरों ने युवक को पीटा

बहराइच: भूमि विवाद में बरजोरों ने युवक को पीटा

भूमि विवाद मे हमलावरों ने शनिवार की सुबह युवक पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की बहन ने एसपी के यहां शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाय भग्गड़वा...

बहराइच: भूमि विवाद में बरजोरों ने युवक को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSat, 18 Jul 2020 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि विवाद मे हमलावरों ने शनिवार की सुबह युवक पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की बहन ने एसपी के यहां शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बजाय भग्गड़वा पुलिस चौकी प्रभारी ने उसके भाई की पिटाई कर दी। इसके बाद शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

हुजूरपुर थाने के आदिलपुर के मजरे धन्नीपुरवा निवासी अयूर सिंह पुत्र सुरेश पाल सिंह ने शनिवार सुबह लगभग सात बजे उसकी भूमि में बढ़कर नींव खोद रहे लोगों को रोका, तो आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बहन रोशनी सिंह उसे भग्गड़वा पुलिस चौकी ले गई। पुलिस चौकी प्रभारी ने घायल का मेडिकल कराने और एफआईआर दर्ज करने के बजाए पीड़ित की ही पिटाई कर उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पर पेश किया। पीड़िता रोशनी सिंह ने एसपी को दिए गए पत्र में शिकायत की है कि उसका पिता बुजुर्ग है। पीड़ित भाई के साथ मारपीट व केस दर्ज न किए जाने की जांच कराई जाए, और पीड़ित भाई की तहरीर पर केस दर्ज कराया जाए। एसएचओ हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि भूमि विवाद मामले में दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें