ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: सूर्य ग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के कपाट

बहराइच: सूर्य ग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के कपाट

जिले में भी लोगों ने सूर्यग्रहण का नजारा किया। हालांकि बारिश व बदली की वजह से यह बहुत कम ही स्थानों पर देखा जा सका। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। घरों में सूतक काल से ही पूजा अर्चना बंद कर...

बहराइच: सूर्य ग्रहण पर बंद रहे मंदिरों के कपाट
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 21 Jun 2020 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में भी लोगों ने सूर्यग्रहण का नजारा किया। हालांकि बारिश व बदली की वजह से यह बहुत कम ही स्थानों पर देखा जा सका। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। घरों में सूतक काल से ही पूजा अर्चना बंद कर दी गई। दिन भर लोग टीवी के सामने बैठकर सूर्य ग्रहण का नजारा देखते रहे।

रविवार को बारिश के कारण किसी को सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिला। शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को पूरे दिन रुक रुक कर होती रही। इस बीच सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू हुआ जो 2:45 बजे अपरान्ह समाप्त हुआ। सूतक काल शनिवार की रात 9:16 बजे से ही शुरू हो गया था। बारिश के कारण लोगों का दिन घरों में ही बीता। इस दौरान टेलीविजन पर सूर्य ग्रहण की स्थिति तथा उसके प्रभाव के बारे में विशेषज्ञ लोगों को जानकारी दे रहे थे।

अपरान्ह 2:45 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाने पर लोगों ने स्नान कर अन्न दान किया। मंदिरों के कपाट खुल गए। पूजन अर्चन का दौर शुरू हुआ। इस सूर्य ग्रहण को लेकर पिछले कई दिनों से अच्छे और बुरे प्रभाव को लेकर ज्योतिषाचार्यों की ओर से बताया जा रहा है। इसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक तथा कुछ पर नकारात्मक बताया गया। लोगों ने सूतक काल से ही उपवास रखा। गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें