Bahraich News: नवीन पुस्तकों की शिक्षण रणनीतियों से रूबरू हुए शिक्षक

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News: बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीईओ डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए प्रशिक्षण में नई एनसीईआरटी पुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं और कार्यपुस्तिकाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। गतिविधि-आधारित और बाल-केंद्रित शिक्षण, भाषा-गणित रणनीतियों तथा बच्चों की समझ, तर्क और समस्या-समाधान क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।

Bahraich News: नवीन पुस्तकों की शिक्षण रणनीतियों से रूबरू हुए शिक्षक

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र मिहींपुरवा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बीईओ डॉ.अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को नवीन पुस्तकों की शिक्षण रणनीतियों से रूबरू कराया गया। संदर्भदाता प्रदीप नारायण सिंह, अंशुल कुमार, संदीप कुमार मेहरोत्रा, सुनील कुमार एवं पवन कुमार ने एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं और कार्यपुस्तिकाओं के प्रभावी प्रयोग, अवधारणा, अपेक्षित अधिगम परिणामों, भाषा और गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों, समग्र प्रगति पत्र से परिचित कराया गया। गतिविधि-आधारित शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण, बच्चों की त्रुटियों का विश्लेषण, अधिगम स्तर के अनुरूप शिक्षण तथा कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

संदर्भदाताओं ने कहा कि नवीन पाठ्यपुस्तकों का उद्देश्य केवल बच्चों को पाठ्यवस्तु का ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें समझ, तर्क, अभिव्यक्ति और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: नवीन पुस्तकों की शिक्षण रणनीतियों से रूबरू हुए शिक्षक