ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: चोरी कर प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी का वध

बहराइच: चोरी कर प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी का वध

एक प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी को बुधवार रात चोरी से खूंटे से खोल ले गए। इस मवेशी को भोर में एक धार्मिकस्थल के पास वध कर मांस गायब कर दिया। इसकी भनक लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने इस...

बहराइच: चोरी कर प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी का वध
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचThu, 23 Jul 2020 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

एक प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी को बुधवार रात चोरी से खूंटे से खोल ले गए। इस मवेशी को भोर में एक धार्मिकस्थल के पास वध कर मांस गायब कर दिया। इसकी भनक लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

मटेरा कोतवाली के शंकरपुर लक्ष्मनपुर में बुधवार की रात चोर इंद्रबलि लोध के घर के बाहर खूंटे में बंधे प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी को रस्सी सहित खोल कर ले गए। गुरुवार को भोर घर के लोग चारा डालने गए तो मवेशी को गायब देख कर।तलाश शुरू की। गांव से कुछ दूरी पर घमंडी बाबा स्थान के पास झाड़ियों में मवेशी के अवशेष मिले। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही एसएचओ नवीन कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गौवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गोवध निवारण अधिनियम में फरार वांछित गिरफ्तार

बहराइच। मटेरा थाने की पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम में फरार चल रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जून के तीसरे सप्ताह में वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मटेरा थाने के दर्जिनपुरवा में 20 जून को प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी का चोरी कर वध किया गया था। इस मामले में गोवध एक्ट में केस दर्ज किया गया था। तभी से नामजद आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार की दोपहर में मटेरा एसएचओ नवीन कुमार मिश्रा को भनक लगी कि आरोपी को जोकहा सालारपुर मोड़ पर देखा गया है। उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में एसएचओ नवीन कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामकेश यादव, रियाज अहमद, सिपाही विनोद सिंह, अमरजीत, ब्रजभूषण सिंह, दिनेश कुमार कसौधन को साथ लेकर दबिश दी। पुलिस ने दर्जिनपुरवा निवासी छब्बन को धर दबोचा। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें