ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच:जल्द लगवाएं आक्सीजन प्लांट : सुभाष त्रिपाठी

बहराइच:जल्द लगवाएं आक्सीजन प्लांट : सुभाष त्रिपाठी

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद पयागुपर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख...

बहराइच:जल्द लगवाएं आक्सीजन प्लांट : सुभाष त्रिपाठी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बहराइचTue, 27 Apr 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

पयागुपर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द आक्सीजन प्लांट लगवाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने उनके द्वारा विधायक निधि से दिए गए 32 लाख से ज्यादा खर्च होने की स्थिति में उसे भी निधि से लेने की बात कही है।

विधायक ने सीडीओ को लिखे पत्र में कहा है कि 24 अप्रैल को महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महर्षि बालार्क चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए 32 लाख रुपए का प्रस्ताव दिया था। ताकि जिले में आक्सीजन की बढ़ती मांग की पूर्ति की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि जल्द से जल्द आक्सीजन प्लांट लगवाने वाली कंपनियां से संपर्क करें, क्योंकि प्रतिदिन आक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही अपने पत्र में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आक्सीजन प्लॉट लगवाने के लिए 32 लाख रुपए कम पड़ने पर उनके विधायक निधि से और धन लेने की बात कही है। आक्सीजन प्लांट के लिए धन देने के बाद से प्लांट लगवाने की दिशा में प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी भी विधायक ने मांगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें