Bahraich News: बिजली बिना एएनएम सेंटरों की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाईं

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच, संवाददाता। जिले में बिजली संकट का असर अब ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं

Bahraich News: बिजली बिना एएनएम सेंटरों की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाईं

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच, संवाददाता। जिले में बिजली संकट का असर अब ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। कई एएनएम सेंटरों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बिजली आपूर्ति बहाल न होने से गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और प्रसव संबंधी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। पानी की उपलब्धता भी चुनौती बन गई है। रात में प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई केंद्रों पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में कार्य करना पड़ रहा है।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर बिजली संकट का असर

रिसिया सीएचसी के अंतर्गत बिशुनपुर एएनएम सेंटर की एएनएम सुनीता चक्रवर्ती ने बताया कि बिजली की समस्या बनी हुई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बकैना, थैलिया और हुजूरपुर क्षेत्र, खैरा बाजार पीएचसी, ढोढायल आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित आस-पास के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी बिजली संकट का असर दिखाई दे रहा है। खैरा बाजार में तैनात एएनएम कुसुम सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में टीकाकरण करना पड़ रहा। रात में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को पर्याप्त रोशनी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। ऐसे 100 से अधिक एएनएम और हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं, जहां बिजली आपूर्ति बहाल न होने से परेशानी हो रही है।

इस वजह से आई समस्या

जिले में करीब 21 दिन से जारी बिजली संकट की वजह पिछले दिनों आया भीषण तूफान और बारिश है। आपदा में हजारों पेड़ गिरने के साथ सैकड़ों बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति बहाल होने में देरी से स्वास्थ्य केंद्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कोट

बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में परेशानी हो सकती है। केंद्रों की स्थिति की जानकारी लेकर आपूर्ति कराई जाएगी, ताकि मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो।

डॉ.संजय शर्मा, सीएमओ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बिजली संकट से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की कौन-सी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं?−
गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और प्रसव संबंधी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: बिजली बिना एएनएम सेंटरों की स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाईं