ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस का घेराव

बहराइच: हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस का घेराव

बहराइच (जरवलरोड)। संवाददाता बहराइच-लखनऊ हाईवे के चीनी मिल के पकड़ी मोड़ के पास टै्रक्टर-ट्राली...

बहराइच: हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस का घेराव
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 24 Oct 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच (जरवलरोड)। संवाददाता

बहराइच-लखनऊ हाईवे के चीनी मिल के पकड़ी मोड़ के पास टै्रक्टर-ट्राली ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गम्भीररूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस एक घंटे देर से पहुंची। जिस पर नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों के समझाने पर लगभग एक बाद जाम हटने पर आवागमन बहाल हुआ।

रविवार शाम लगभग तीन बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन खो जाने से बाइक को रौंद डाला। जिसके चलते बाइक सवार कैसरगंज थाने के दनवल निवासी चेतराम पुत्र बाबू लाल की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे सवार विनोद पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को दुर्घटना से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के वाहन को रोक कर जमकर नारेबाजी की। गौ रक्षा प्रमुख व बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकुर शुक्ला व पूर्व प्रधान पकड़ी रूपेश सिंह आदि ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के सरकारी वाहन के सामने लेट गए। लोगों का आरोप था कि दुर्घटना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची है। जिसके चलते अधेड़ की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें