बहराइच: लाठी डंडों से लैस लोगों ने घर में घुसकर किया हमला
शहर में सालार गंज मोहल्ले में शुक्रवार की शाम लाठी डंडे से लैस लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दया। जिसमें गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ व पथराव किया। घायलों को...
शहर में सालार गंज मोहल्ले में शुक्रवार की शाम लाठी डंडे से लैस लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दया। जिसमें गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ व पथराव किया। घायलों को थाने लाया गया। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल कराया।
दरगाह थाने के सालारगंज में मुन्ना कालोनी के निकट मोहम्मद इसहाक खां पुत्र मोहम्मद यूसूफ का मकान है। शुक्रवार शाम बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कहासुनी हुई। इसहाक के परिवार के लोगों ने बच्चों को डांटा। इसी दौरान घर में घुसकर लाठी डंडे से लैस हमलावरों ने इसहाक के बेटे चांद बाबू, गर्भवती पुत्रवधु नूरी, अमन पुत्र मोहम्मद इकरार, तरन्नुम पत्नी वारिस को मारपीट कर घायल कर दिया, घर में तोड़फोड़ भी की, और भागते समय पथराव कर दिया। घायलों को लेकर थाने गए तो पता चला कि चौकी प्रभारी थाने पर हैं। घायलों को थाने ले जाया गया। पीड़ित के मुताबिक थाने से पुलिस ने भगा दिया। एसएचओ विनय कुमार सरोज ने अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि यदि घायल थाने पर आए होंगे, तो केस दर्ज किया गया होगा।