ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच : मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, चार फरार

बहराइच : मुठभेड़ पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल, चार फरार

बहराइच। संवाददाता नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...

बहराइच। संवाददाता
 नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
1/ 3बहराइच। संवाददाता नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
बहराइच। संवाददाता
 नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
2/ 3बहराइच। संवाददाता नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
बहराइच। संवाददाता
 नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
3/ 3बहराइच। संवाददाता नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति...
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचTue, 22 Jun 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददाता

नानपारा के बेलवा सायफन नहर के पास रविवार देर रात प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी के वध में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई चक्र गोलियां दागी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि चार बदमाश फरार हो गए। गोवध मामलों में वांछित इन बदमाशों की पुलिस को तलाश थी।

घायल को सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां से उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी सुजाता सिंह ने रविवार रात में ही घटना स्थल का दौरा कर पुलिस अफसरों को आवश्यक हिदायतें दीं। नानपारा कोतवाल संजय कुमार सिंह को रविवार रात 9:15 बजे जानकारी मिली कि 17 जून को निबिया शाह मोहम्मदपुर में प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी के वध के में वांछित बदमाश बेलवा सायफन नहर पर मौजूद है। जो कोई संगीन वारदात करने के फिराक में है। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल एसपी को दी।

कोतवाल ने गठित की टीम

बहराइच। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में कोतवाल ने दरोगा शशिकुमा राणा, रवि कुमार यादव, सिपाही अजय सिंह, छोटे लाल, गुड्डु चौहान, अजय यादव, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार को साथ लेकर दबिश देकर बदमाशों की घेराबंदी कर सरेंडर करने की चेतावनी दी। इसकी भनक लगते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। पुलिस टीम ने अपने आप को बचाते हुए गोलियां चलाई। एक बदमाश के पैर में गोली लगते ही गिर गया। जिस पर चार बदमाश फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नानपारा कोतवाली के निबिया शाह मोहम्मदपुर निवासी उबैदुल्ला के रूप में हुई। उसने फरार आरोपियों के नाम कबूले हैं।

घायल बदमाश के पास मिला असलहा

बहराइच । पुलिस को घायल उबैदुल्ला के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जीवित कारतूस, 360 रुपये नकद मिला है। इस पर दो केस पहले से दर्ज थे। आरोपी सहित पांच बदमाशों पर हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज किया गया है।

एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा

बहराइच। बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह पुलिस टीम के साथ नानपारा के बेलवा सायफन नहर पर पहुंची। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल को आवश्यक हिदायतें दी। आरोपी को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें