ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच : भारत नेपाल सीमा पर एक करोड़ की स्मैक बरामद

बहराइच : भारत नेपाल सीमा पर एक करोड़ की स्मैक बरामद

सशस्त्र सीमा बल की 58वीं बटालियन बलई गांव बार्डर आउट पोस्ट के जवानों व मोतीपुर थाने की संयुक्त टीम ने सरहद के पास एक करोड़ रुपए की स्मैक बरामद की है। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक...

बहराइच : भारत नेपाल सीमा पर एक करोड़ की स्मैक बरामद
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 27 Sep 2019 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सशस्त्र सीमा बल की 58वीं बटालियन बलई गांव बार्डर आउट पोस्ट के जवानों व मोतीपुर थाने की संयुक्त टीम ने सरहद के पास एक करोड़ रुपए की स्मैक बरामद की है। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक सरहद पार नेपाल के बर्दिया ले जाई जानी थी। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

एसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बलहा विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा में पुलिस व एसएसबी कड़ी चौकसी बरत रही है। मोतीपुर एसएचओ हर्षवर्धन सिंह को शुक्रवार की दोपहर भनक लगी कि कोई तस्कर सरहद पार नेपाल मादक पदार्थ की सप्लाई करने की कोशिश में है। उन्होंने तत्काल अफसरों को जानकारी दी। पुलिस और एसएसबी टीम ने तलाश शुरू की तो पड़रिया तिराहे पर एक संदिग्ध युवक मिला। गहन तलाशी में उसके कपड़े में छिपाकर रखी गई एक पुड़िया से एक सौ ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गए तस्कर की पहचान नानपारा कोतवाली के पुरानी बाजार निवासी हम्पू अहमद के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें