ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: महिला सहित दो को घायल कर घर में घुसा तेंदुआ

बहराइच: महिला सहित दो को घायल कर घर में घुसा तेंदुआ

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...

1/ 3कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली  रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...
2/ 3कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली  रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...
3/ 3कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए...
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचWed, 03 Jun 2020 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में जंगल से निकले तेंदुए ने बुधवार को सुबह अयोध्यापुरवा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लगभग दस मिनट तक महिला ने तेंदुए से संघर्ष कर शोर मचाया। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ एक घर में घस गया। लोगों ने उसे घर में बंद कर वन व पुलिस महकमे को सूचित किया। लगभग दो घंटे बाद पुलिस व वन कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को सुजौली पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

सुजौली थाने के अयोध्यापुरवा में बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे सताना पुत्री रोशन खान घर के पास अपने धान खेत में निकाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक नंदकिशोर के गन्ने से निकल कर आए तेंदुए ने सताना पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सताना जान बचाने के लिए तेंदुए से कुछ मिनट तक संघर्ष कर शोर मचाती रही। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों की भीड़ ने हांका लगाया। तेंदुआ झपट्टा मारते हुए आरिफ को चोटिल करते हुए शमशुल के घर में घुस गया। उसके घर में घुसते ही परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर दिया ।

घायलवस्था में परिजनों ने सताना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार तेंदुए ने सताना की आंख, गर्दन व गाल पर हमला किया है। मौके वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव,परियोजना धिकारी दबीर हसन स्वयं घटनास्थल पर पहुंच और पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

सुजौली एसएचओ हेमंत कुमार गौड़, डिप्टी रेंजर रमेश यादव, वन दरोगा शशि भूषण श्रीवास्तव, वन रक्षक अभय प्रताप यादव, अंगद यादव, एसटीपीएफ सुजौली, अजय कांत द्विवेदी, विकास मिश्रा, प्रमोद यादव, आशुतोष, राजकुमार, चंदन, धर्मपाल, जंग बहादुर महिला कांस्टेबल निहारिका, दिव्या शुक्ला मौके पर पहुंच गए। वन कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें