ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच:एल्गिन पर घाघरा लाल निशान पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

बहराइच:एल्गिन पर घाघरा लाल निशान पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

बहराइच। मंगलवार को तीनों बैराजों से 3,13,669 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे एल्गिन ब्रिज...

बहराइच:एल्गिन पर घाघरा लाल निशान पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचWed, 23 Jun 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। मंगलवार को तीनों बैराजों से 3,13,669 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान को पार कर गया। घाघरा का जलस्तर स्थिर है। जिससे तटवर्ती गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी रुक गया है। फसलें तबाह हो रही है। बाढ़ की आशंका की चिंता लोगों को अभी भी सता रही है। जलस्तर स्थिर होने के बावजूद कटान जारी है। यहां घाघरा चेतावनी बिंदु से 0.05 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे शारदा बैराज से 1,90,278, गिरिजापुरी बैराज से 1,23, 073 व सरयू बैराज से 318 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दूसरी ओर बौंडी थाना क्षेत्र के तिकुरी व भौरी ग्राम पंचायत के नगेशरपुरवा गांव में भी घाघरा ने दर्जनों किसानों की पांच बीघे कृषि योग्य भूमि धारा में समेट लिया। जलस्तर स्थिर होने से महसी तहसील के प्रहलादपुरवा, रानीबाग, कुट्टीबाग, तरापुरवा, छत्तरपुरवा आदि गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी रुक गया है। इससे किसानों की सैकड़ों बीघे मेंथा, मक्का, धान की फसलें तबाह हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें