ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: खतरे के निशान से नीचे आई घाघरा, राहत के आसार

बहराइच: खतरे के निशान से नीचे आई घाघरा, राहत के आसार

बहराइच। संवाददाता पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से घट...

बहराइच: खतरे के निशान से नीचे आई घाघरा, राहत के आसार
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 24 Oct 2021 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददाता

पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। गांवों में भरा बाढ़ का पानी नदियों में वापस चला गया है। हालांकि कुछ गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके लोग अपने घरों में वापस आ चुके हैं। बावजूद इसके समस्याएं बरकरार हैं। रविवार को सुबह आठ बजे तीनों बैराजों से तीन लाख 15 हजार 310 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रहा है।

रविवार को सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.376 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। महसी तहसील इलाके में ही सैकड़ों हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई हैं। पानी कम होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं कहीं घरों व सड़कों पर कीचड़ फैला है तो कहीं सड़ांध की बदबू आ रही है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता वीवी पाल ने बताया कि शारदा बैराज से एक लाख 83 हजार 480, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 25 हजार 721 व सरयू बैराज से 6109 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें