ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच फाइल नम्बर 29 हाथी को बाघ ने मार डाला ध्यानार्थ

बहराइच फाइल नम्बर 29 हाथी को बाघ ने मार डाला ध्यानार्थ

कतर्निया जंगल में बाघों ने टस्कर हाथी को मार डाला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बेंत जंगल में शनिवार को वन कर्मियों को गश्त के दौरान मिला नर...

बहराइच फाइल नम्बर 29 हाथी को बाघ ने मार डाला ध्यानार्थ
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 07 Feb 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बेंत जंगल में शनिवार को वन कर्मियों को गश्त के दौरान मिला नर हाथी का शव

बाघों ने आंशिक रूप से खाया सूंड़, कान व गर्दन का ऊपरी हिस्सा

घटना स्थल पर एक से अधिक बाघों के मिले पैरों के निशान

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बेंत के जंगल में वन कर्मियों के गश्त के दौरान शनिवार को हाथी का शव मिला। हाथी का शव बेंत की झाड़ियों में फंसा हुआ था। मृत हाथी को कई बाघों ने मिल कर सूंड़, दोनों कान व गर्दन आंशिक रूप से खा लिए थे। घटना स्थल पर एक से अधिक बाघों के पंजों के निशान पाए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि हाथी की मौत दो दिन पहले होना प्रतीत होता है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के ट्रांस गेरुआ इलाके के कौड़ियाला बीट के कक्ष संख्या 1 ब में शनिवार को वन कर्मी गश्त कर रहे थे। दुर्गंध आने पर लोग उधर गए, तो देखा कि बेंत के जंगल में एक नर हाथी का शव घनी झाड़ियों में पड़ा है। सूचना मिलने पर तत्काल फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाईगर रिज़र्व संजय पाठक, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट यशवंत, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन, रेंज कर्मी व एसएसबी की 70 वीं बटालियन के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने देखा कि हाथी का शव बेंत की झाड़ियों में उलझा हुआ था। सूंड़ का निचला भाग, दोनों कान एवं गर्दन का ऊपरी भाग बाघों की ओर से आंशिक रूप से खाया गया है। मौके पर एक से अधिक बाघों के पदचिह्न मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि शव दो दिन पुराना है। एक से अधिक बाघों ने हाथी पर हमला किया है।

प्रभागीय वनाधिकारी यशवन्त ने शनिवार की रात को बताया कि हाथी के दांत एवं अन्य अंग सुरक्षित हैं। फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिज़र्व के निर्देश पर चार कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। 7 फरवरी को हाथी के शव का विभागीय प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें