ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच: धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला

बहराइच: धारदार हथियार व लाठियों से जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व लाठियों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने शनिवार को एक अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी महिला के सिर पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में...

1/ 2पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व लाठियों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने शनिवार को एक अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी महिला के सिर पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में...
पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व लाठियों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने शनिवार को एक अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी महिला के सिर पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में...
2/ 2पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व लाठियों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने शनिवार को एक अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी महिला के सिर पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में...
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 02 Aug 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी व लाठियों से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने शनिवार को एक अधेड़ पर हमला कर दिया। उसे बचाने दौड़ी महिला के सिर पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर में घाव हो गया। वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों के आ जाने पर हमलावर फरार हो गए। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कालेज भेज दिया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर रविवार को दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है।

देहात कोतवाली के ढोंढ़ायल निवासी संतोष पुत्र कृपाराम शनिवार की सुबह घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन हमलावरों ने उस पर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संतोष गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जिस पर पीड़ित के भाई लव कुश की पत्नी मालती बचाने आई, तो उस पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिसके चलते उसके सिर में घाव हो गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर लोग दौड़े, तब तक हमलावर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर गलत आरोप लगाकर हमले की वारदात की गई। दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों की ओर से घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से वारदात की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। कोतवाल बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार को नामजद कर केस दर्ज कर लिया गया है। दो नामजद गिरफ्तार कर लिए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें