ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच -भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर नगर विधायक का धरना

बहराइच -भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर नगर विधायक का धरना

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद पश्चिम बंगाल में अभी हाल में हुए विधान सभा चुनाव के...

बहराइच -भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर नगर विधायक का धरना
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचWed, 05 May 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद

पश्चिम बंगाल में अभी हाल में हुए विधान सभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर सोमवार को भाजपा की ओर से देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर विधायक अनुपमा जायसवाल भी जिला पदाधिकारियों संग अपने आवास पर धरने पर बैठीं, और विरोध जताया।

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, हिंसा, आगजनी व प्रदेश में व्याप्त अराजकता का माहौल उत्पन्न कर दिया गया है। जिसे खिलाफ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ धरने का कार्यक्रम आवास पर किया गया। धरने में शिवम जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह अज्जू, नामित सभासद दुर्गेश पांडे नगर मंत्री अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें