ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच-सीडीओ ने गैर हाजिर कर्मियों का रोका वेतन

बहराइच-सीडीओ ने गैर हाजिर कर्मियों का रोका वेतन

बहराइच। संवाददता मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को विकास भवन...

बहराइच-सीडीओ ने गैर हाजिर कर्मियों का रोका वेतन
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSat, 31 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददता

मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार, विकास, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगज सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालयों के कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।

इस स्थिति पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए गैर हाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों को भविष्य के लिए सचेत करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें