ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच : विवाह में बालाओं का डांस होने पर छह लोगों पर केस दर्ज

बहराइच : विवाह में बालाओं का डांस होने पर छह लोगों पर केस दर्ज

बहराइच। संवाददाता कोविड- 19 के संक्रमण के वजह से अनलाक में सोशल डिस्टेंस के...

बहराइच : विवाह में बालाओं का डांस होने पर छह लोगों पर केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 25 Jun 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच। संवाददाता

कोविड- 19 के संक्रमण के वजह से अनलाक में सोशल डिस्टेंस के साथ निर्धारित संख्या में लोगों की मौजूदगी में शादी के आयोजन की अनुमति का लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। शादियों में भीड़ व सोशल डिस्टेंस तो दूर, बालाओं का नृत्य पुलिस के लिए कर्फ्यू पालन कराने में चुनौती बन गया है। ऐसे ही एक आयोजन पर पुलिस ने छह को नामजद कर केस दर्ज किया है।

सुजौली थाने के चहलवा के मजरे विजय नगर में गुरुवार रात नंद बिहारी पुत्र राम अवध के यहां बैठी के विवाह का आयोजन था। जिसमें नर्तकियों के नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बारातियों के अलावा आसपास के लोगों का जमावड़ा था। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लोग कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर जैसे ही पुलिस पहुंची भीड़ लगाए लोगों में अफरा- तफरी मच गई। एसएचओ ने बताया कि नंद बिहारी सहित छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें