ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच : मंदबुद्धि किशोर को सड़क पर घसीटकर पीटा

बहराइच : मंदबुद्धि किशोर को सड़क पर घसीटकर पीटा

बहराइच । हिन्दुस्तान संवाद बाबागंज कस्बे में स्थित खाली पड़ी विवादित भूमि...

बहराइच : मंदबुद्धि किशोर को सड़क पर घसीटकर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचFri, 02 Apr 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बहराइच । हिन्दुस्तान संवाद

बाबागंज कस्बे में स्थित खाली पड़ी विवादित भूमि पर कुछ लोगों ने मंद बुद्धि किशोर के जरिए कूड़ा जलवा दिया। इस पर एक पक्ष के बरजोरों ने मंद बुद्धि किशोर को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा। वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने किशोर को पुलिस चौकी पर भेजा, किन्तु पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। गुरुवार की देर रात सोशल मीडिया पर किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित थाने पर तहरीर देने गया।

रुपईडीहा थाने के सुजौली वनकुरी निवासी 16 वर्षीय राजेश तिवारी उर्फ बापू पुत्र सागर मंदबुद्धि युवक है। वह बाबागंज में कुछ लोगों की दुकान की सफाई कर देता है, तो लोग उसे खर्चा दे देते हैं। गुरुवार की शाम को भी उसने कई दुकानों पर सफाई की। बाबागंज नई बाजार स्थित एक खाली पड़ी भूमि पर उसने कूड़ा डाल कर आग लगा दी। इसी दौरान विवादित भूमि पर खुद का दावा ठोकने वाले लोग मंदबुद्धि किशोर को खींचते हुए ले गए। उसे सड़क पर घसीट-घसीट कर मारा। इस बेरहमी से किशोर की पिटाई से लोग दहल उठे। फिर भी उसकी खौफ की वजह से कोई उसे बचाने नहीं गया, सभी लोग तमाशबीन बने रहे।

किशोर को कुछ लोग पुलिस चौकी पर ले गए। चौकी प्रभारी रामकेश ने मददगारों से पूछा कि वह पार्टी बनेंगे। लोगों ने कहा कि पीड़ित किशोर तहरीर लाया है। उस पर मामला दर्ज कराकर मेडिकल कराएं। इस पर पुलिस ने न तो घायल का मेडिकल कराया, और न ही उसका केस दर्ज किया गया।

गुरुवार की देर रात पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। शुक्रवार सुबह परिजन पीड़ित को लेकर थाने गए। बाबागंज पुलिस चौकी प्रभारी रामकेश ने बताया कि विवादित भूमि का केस कोर्ट में चल रहा है।

सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव ने बताया कि मोहम्मद असलम पुत्र हाजी मोहम्मद व रमाशंकर पुत्र गंगा राम निवासी बाबागंज के मध्य जमीनी विवाद है। जिसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, विवादित जमीन पर स्टे भी है। उस जमीन पर कब्जा करने के इरादे से दोनों पक्ष कुछ न कुछ करते रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे असलम विवादित जमीन पर एक अर्धविक्षिप्त लड़के से कूड़ा जलवा रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई थी। प्रकरण में सम्बंधित के विरुद्ध थाना रुपईडीहा पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें