रुपईडीहा। इण्डो नेपाल बार्डर पर नेपाल व भारत के जवान रात दिन पहरा दे रहे हैं, फिर आवागमन जारी है। बुधवार को 38 भारतीय युवकों के नेपाल से अपने गांव करीमगांव पहुंचे हैं। युवकों के पहुंचने पर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के करीमगांव में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम इनकी जांच में लगी है। इन 38 लोगों को करीमगांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय में रोका गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चर्दा डा़ अर्चित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करीमगांव पहुंचे भारतीय लोगों के अनुसार वे लोग नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव रंजीतबोझा, पचपकरी, रुपईडीहा रेंज, निबिया, मनवरिया व अब्दुल्लागंज जंगल के रास्ते एक-एक कर रात में सीमा पार किया है। 42 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट शैलेष यादव ने बताया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन होगा। जवानों को कड़ाई से भारत-नेपाल के बीच अवागमन रोकने के सख्ती से आदेश दिए जाएंगे।
अगली स्टोरी