ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बहराइचबहराइच:भारत नेपाल सरहद पर 11 लाख की स्मैक बरामद

बहराइच:भारत नेपाल सरहद पर 11 लाख की स्मैक बरामद

लाक डाउन व सरहद सील होने की कलई लगातार खुल रही है। रुपईडीहा थाने की पुलिस ने सरहद इलाके में एक तस्कर के पास से स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख आंकी गई...

बहराइच:भारत नेपाल सरहद पर  11 लाख की स्मैक बरामद
हिन्दुस्तान टीम,बहराइचSun, 19 Apr 2020 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लाक डाउन व सरहद सील होने की कलई लगातार खुल रही है। रुपईडीहा थाने की पुलिस ने सरहद इलाके में एक तस्कर के पास से स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख आंकी गई है। तस्कर नेपाल जाने की फिराक में था। सरहद सील होने के बावजूद नेपाली भारतीय इलाके में कैसे आया। इस पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

एसपी डा. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि रुपईडीहा एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह को रविवार को जानकारी मिली कि कोई तस्कर मादक पदार्थ लेकर सरहद की ओर जा रहा है। उन्होंने तत्काल उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही प्रभाकर चौधरी, रणजीत सिंह यादव, जसबिन्दर यादव को दबिश को भेजा। पुलिस टीम ने सरहद पर नेपालगंज की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर दबिश देकर एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस नेपाली तस्कर की पहचान नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर थाने के लोक नगर बस्ती, नगर पालिका निवासी विनोद थारू के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें