Baharich Youth Injured in Hit-and-Run Accident on Hujurpur-Bhaggadwa Road बहराइच-तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsBaharich Youth Injured in Hit-and-Run Accident on Hujurpur-Bhaggadwa Road

बहराइच-तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Bahraich News - बहराइच में हुजूरपुर-भग्गड़वा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक शिव कुमार उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 29 Dec 2024 10:52 PM
share Share
Follow Us on
बहराइच-तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर- भग्गड़वा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुजूरपुर थाने व मुकाम निवासी 30 वर्षीय शिव कुमार उर्फ सोनू पुत्र राम राज शनिवार रात बाइक से भग्गड़वा से हुजूरपुर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादासे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।