Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsBaharich Women s College Hosts Lectures on Geography and History
ग्रीन हाउस प्रभाव जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण

ग्रीन हाउस प्रभाव जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच में शनिवार को भूगोल एवं इतिहास विभाग की

Sat, 22 Nov 2025 09:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच में शनिवार को भूगोल एवं इतिहास विभाग की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपने-अपने विषयों पर भाषण प्रस्तुत किया। इतिहास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसान पीजी कॉलेज के डॉ. तबरेज अनीस इतिहास क्या है विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने इतिहास के प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि इतिहास अतीत एवं वर्तमान का क्रमबद्ध अध्ययन है जो भविष्य के प्रति हमें सचेत करता है। उन्होंने अशोक महान, अकबर महान जैसे विशेषणों के प्रयोग के ऐतिहासिक कारणों पर प्रकाश डाला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अबुल फजल, अब्दुल कादिर, बदायूंनी आदि इतिहासकारों का उल्लेख किया। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. अंकिता सिंह, सिद्धेश्वर नारायण उपाध्याय, डॉ. रामदेव आदि रहे। भूगोल विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया के डॉ. राज कुमार गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन के कारण एवं निदान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण ग्रीन हाउस प्रभाव है, जिसके कारण पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। इसके परिणाम स्वरूप बाढ़, सूखा, तूफान आदि जैसी चरम जलवायु घटनाएं अधिक आवृत्ति से देखी जा रही हैं। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. पूजा सिंह, डॉ. संजय पाल सिंह, डॉ. रामदेव चातक आदि मौजूद रहे।