
कलमबंद हड़ताल पर रहे पयागपुर के सचिव, भटकते रहे लोग
Bahraich News - बहराइच के पयागपुर में सचिवों ने बीडीओ की कथित अभद्रता के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल की। हड़ताल के पहले दिन लोग बिना काम लौट गए। सचिव हर्ष दीक्षित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सचिव संघ ने डीएम को पत्र...
बहराइच,संवाददाता। पयागपुर के सचिव दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। पहले ही दिन क्षेत्र से विभिन्न कार्य के लिए पहुंचे लोग बैरंग लौट गए। बीडीओ पर कथित अभद्रता से नाराज सचिवों ने कलमबंद हड़ताल किया है। पीड़ित सचिव ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है तो सचिव संघ की ओर से डीएम को पत्र भेजकर हटाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर 11 से जिले भरी के सचिव कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर धरना देने का ऐलान किया है। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से डीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि पयागपुर ब्लॉक में तैनात बीडीओ की ओर से लगातार सचिवों को मानसिक रूप से पीड़ित किया जा रहा है।
अवैध धन देने से मना करने पर अभिलेखों पर हस्ताक्षर न करने के अपमानजनक टिप्पणी की जाती है। सचिव हर्ष दीक्षित का आरोप है कि सोमवार को उसे बीडीओ ने कॉल कर अपने कार्यालय में बुलाया। एक अभिलेख पर हस्ताक्षर को लेकर पूछताछ करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इस मामले में सचिव की ओर से थाने में भी नामजद तहरीर दी गई। सचिव से अभद्रता पर ब्लॉक संघ की ओर से मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया।संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डीएम को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। 10 तक मामले को संज्ञान नहीं लिया गया तो 11 से सभी ब्लॉकों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी कलेक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। बीडीओ दीपेंद्र पांडेय ने कहा कि अवैध धन की मांग का आरोप बेबुनियाद है। समय पर कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




