जिले के 70 हजार स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच,संवाददाता। जिले के 70,247 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए पावर कॉरपोरेशन ने बड़ी राहत

जिले के 70 हजार स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बहराइच,संवाददाता। जिले के 70,247 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए पावर कॉरपोरेशन ने बड़ी राहत दी है। अब सभी स्मार्ट मीटर प्रीपेड की जगह पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। यानी उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिल गई है। अब महीने भर बिजली इस्तेमाल करने के बाद माह के अंतिम दिन बिल जेनरेट होगा, जिसे 15 दिन के अंदर जमा करना होगा।स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बढ़ते विरोध पर बिजली कार्पोरेशन ने यह कदम उठाया है。

पोस्टपेड मीटर की योजना

जिले में साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पोस्टपेड मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना थी। अब तक 70 हजार से अधिक घरों में मीटर बदले जा चुके हैं। बदले मीटर के बाद से ही उपभोक्ता लगातार विरोध जता रहे हैं,वजह अभी तक जिले में लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में चल रहे थे। बैलेंस खत्म होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कट जाती थी। वितरण खंड के इस कदम से सीधे तौर पर परेशान स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

Voice of UP

मोबाइल पर सूचना

अधिशाषी अभियंता बताते है कि कि पोस्टपेड मोड में स्मार्ट मीटर रोज की खपत रिकॉर्ड करता रहेगा। हर महीने की आखिरी तारीख को सिस्टम ऑटोमेटिक बिल बना देगा। बिल की जानकारी उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस या फरी यूपीपीसीएल के ‘स्मार्ट कंज्यूमर ऐप’ पर भेज दी जाएगी। बिल मिलने के 15 दिन के अंदर ऑनलाइन, जन सेवा केंद्र या बिजली घर के कैश काउंटर पर भुगतान करना होगा।

बिल न जमा करने पर कार्रवाई

एसडीओ ने बताया कि तय तिथि तक बिल जमा न करने पर पहले मोबाइल पर नोटिस भेजा जाएगा। उसके तीन दिन बाद भी भुगतान न होने पर ही कनेक्शन अस्थायी रूप से काटा जाएगा। यानी अचानक बिजली गुल होने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बताया कि जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर में पहले से बैलेंस बचा है, उनकी राशि नए पोस्टपेड बिल में समायोजित कर दी जाएगी।

----------

स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने के लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक 70 घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं।आदेश के बाद पूर्व की तरह सुविधा लागू की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन होगा।

पीके सिंह, अधिशाषी अभियंता, मीटर, बहराइच

सामान्य प्रश्न

बहराइच में स्मार्ट मीटर क्यों पोस्टपेड किए गए हैं?
स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बढ़ते विरोध पर बिजली कार्पोरेशन ने यह कदम उठाया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।