
बहराइच-रोमांचक मुकाबले में बहराइच नवाब 7 रनों से विजयी
Bahraich News - बहराइच में स्व. कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमर टाइप प्रीमियर लीग में बहराइच नवाब ने बहराइच सुपर किंग्स को 7 रनों से हराया। बहराइच नवाब ने 185 रन बनाए, जिसमें शाद ने 73 रन बनाए। सुपर किंग्स 178 रन बनाकर हार गई। सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच और समर आब्दी को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार मिला।
बहराइच, संवाददाता। स्व. कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम में ग्लैमर टाइप प्रीमियर लीग चल रहा है। सोमवार को बहराइच नवाब एवं बहराइच सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में बहराइच नवाब 7 रनों से विजयी रहा। इसके पहले मुख्य अतिथि पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सैयद आसिफ किरमानी, विशिष्ट अतिथि डीसीए सचिव इशरत महमूद खान व सुनील राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बहराइच सुपर किंग्स के कप्तान त्रिपुरेश मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 22 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच नवाब के बल्लेबाजों ने 7 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जिसमे शाद ने 73 रन, समर ने 35 रन व समर तिवारी ने 23 रनों का योगदान दिया। सुपर किंग्स की तरफ से ओम ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट व अभिषेक और दिव्यांशु ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी बहराइच सुपर किंग्स ओम ठाकुर के सर्वाधिक 71 रन एवं आयुष प्रताप सिंह के 31 रन के बाद भी मात्र 178 रन ही बना सकी और बहराइच नवाब ने 7 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया व समर आब्दी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग की भूमिका आतिफ खान एवं अकील अहमद ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में यश चौरसिया मौजूद रहे। आंखों देखा हाल आदिल जमीर के द्वारा सुनाया गया। लाइव प्रसारण गोविंद सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस दौरान इफ्तिखार अली, सुनील राय, रामानंद सिंह, देवाशीष राय, आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह, तुषार सोनी, आशुतोष कैराती, सारिक, उत्कर्ष एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




