घाघरा पुल पर ट्रक का दगा टायर,दो घंटे लम्बा जाम

घाघरा पुल पर ट्रक का दगा टायर,दो घंटे लम्बा जाम

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच-लखनऊ हाईवे पर संजय सेतु पर एक ओवर लोड ट्रक के पिछले टायर फटने से अफरा तफरी मच गई। इसके कारण पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मेहनत से वाहनों को एक-एक कर निकाला और लगभग दो घंटे बाद...

Sep 11, 2025 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच-लखनऊ हाईवे के प्रमुख पुल के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें पुलिस को कड़ी मशक्कत कर एक एक वाहन को निकलवा कर जाम हटवाया बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के संजय सेतु पर गुरुवार दोपहर में एक ओवर लोड ट्रक के पिछले दोनों टायर तेज धमाके के साथ दग गए। जिसके चलते वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। पुल के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम गया। यह हालात देख पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। एसएचओ संतोष कुमार सिंह पहुंचे। कड़ी मशक्कत कर दोनों ओर से एक एक कर वाहनों को निकलवाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगभग दो घंटे तक हालात असमान्य रहे। बहराइच लखनऊ हाईवे हाईवे में जरवलरोड तिराहे से गोंडा लखनऊ हाईवे कनेक्ट होता है। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की हर समय भरमार रहती है। आए दिन पुल में दरार पड़ना आम हो गया है। जिसके चलते यातायात प्रभावित होता है। गुरूवार दोपहर में गोण्डा से लखनऊ जा रहे ट्रक के पिछले चक्के का दोनों टायर संजय सेतु के ऊपर धमाके के साथ दग गए। टायर फटने से पुल के ऊपर से गुजर रहे वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। गनीमत यह रही की टायर पीछे के दगने पर चालक ने होशियारी से वाहन नियंत्रण में कर रोक लिया। यदि आगे के टायर दगते। तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर एसएचओ संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुल के दोनों तरफ जाम में फंसे वाहनों के एक एक करके निकाला,तब यातायात सामान्य हो पाया।