शोहदे ने घर में घुस युवती व उसकी बहन से की अभद्रता

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक शोहदे ने घर में घुसकर युवती और उसकी बहन से अश्लीलता की। उसने युवती की नाबालिग बेटी के साथ भी अभद्रता की और परिवार को धमकी दी। इस घटना से परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शोहदे ने घर में घुस युवती  व  उसकी बहन से की अभद्रता

बहराइच, संवाददाता। एक शोहदे ने घर में घुसकर युवती व उसकी बहन से अश्लील तरीके से अभद्रता की। युवती की नाबालिग बेटी से भी अभद्रता कर गाली गलौज की। कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी। इस वारदात से परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने इसकी नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में पांच मई को रात 9:30 बजे एक शोहदा घर में घुस आया। उसने घर में मौजूद युवती व उसकी बहन से अश्लीलता से गाली गलौज कर अभद्रता की ।युवती की नाबालिक बेटी से भी अश्लीलता से गाली गलौज की।

कही शिकायत किए जाने पर पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दी। शहर के व्यस्ततम इलाके में इस प्रकार की वारदात से दोनों युवती सहमी रहीं। जब युवती का पति घर आया। उसे इस वारदात की भनक लगी। तो उसके भी होश उड़ गए। मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी होने पर आक्रोश फैल गया। लोगों ने तत्काल इसकी एफआईआर दर्ज कराने को कहा। पीड़ित ने इस मामले में एक को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर नामजद की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।