
बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, तीन घायल
Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के मौजीपुरवा रमपुरवा के बीच सोमवार रात दो बाइकोंबाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, तीन घायलबाइकों में आमने सामने
बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के मौजीपुरवा रमपुरवा के बीच सोमवार रात दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना होते ही एक युवक बाइक सहित फरार हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने दो घायलों का प्राथमिक इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया। एक गंभीर घायल को भर्ती कर इलाज चल रहा है। हरदी थाने के बहराइच सीतापुर हाईवे के रमपुरवा मौजीपुरवा के मध्य सोमवार रात लगभग दस बजे दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक सवार दुर्घटना होते ही फरार हो गया।
जबकि दूसरी बाइक सवार सीतापुर जिले के थानगांव थाने के जंगल टेपरा निवासी ब्रहमादीन (50) पुत्र तुलसीराम, उसका बेटा विजय (17) पसियनपुरवा निवासी रामदेव (45) पुत्र बाबूराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




