कृषक संजीव कुमार गौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया

Feb 06, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच के प्रगतिशील कृषक संजीव कुमार गौड़ को लखनऊ में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा बिष मुक्त पपीता की खेती के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य कृषकों के साथ अपने अनुभव साझा किए और आई.पी.एम. विधि से विषमुक्त खेती के लिए प्रेरित किया।

कृषक संजीव कुमार गौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया

बहराइच। राज भवन प्रांगण लखनऊ में 06 से 08 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान आकांक्षी जनपद बहराइच के प्रगतिशील कृषक संजीव कुमार गौड़ को एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन तकनीक से बिष मुक्त पपीता की खेती के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। कृषक गौड़ ने मौजूद कृषकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कृषि उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए आई.पी.एम. विधि से विषमुक्त खेती करने के लिए कृषकों को प्रेरित भी किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।