Bahraich News: डीएम के निरीक्षण में कार्यालय से गायब मिले पांच अधिकारी,वेतन रोका
Bahraich News: बहराइच में, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पाँच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया गया। कार्यों में सख्त नाराजगी जताते हुए, अधिकारी-कर्मचारियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई।

Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की सुबह विकास भवन पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीआरओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी समेत पांच लोग गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीडीओ को दिए गए हैं। पत्रावालियों के रखरखाव संग महत्वपूर्ण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर भी सख्त नाराजगी जताई है।
कार्यालयों का निरीक्षण
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करें।अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए परियोजनावार नोडल अधिकारी नामित कर नियमित समीक्षा और लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
प्रगति की समीक्षा
डीपीआरओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा एवं समस्त बीडीओ को ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और 15वें वित्त के कार्यों में तेजी लाने तथा नवीन कार्यों की स्वीकृति समय से लेने के निर्देश दिए।सड़कों पर निराश्रित गोवंश न दिखें, इसके लिए टीम गठित कर कैटल कैचर से गोवंशों को पकड़कर गौशालाओं में संरक्षित करें।
जनसुनवाई की समीक्षा
50% से कम संतोषजनकता पर कार्रवाई तय: डीएम ने वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई एवं आईजीआरएस की समीक्षा की।मई से अगस्त 2026 तक सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। एनआरएलएम, आरएफ एवं सीआईएफ, फैमिली आईडी, 5वें व 15वें वित्त आयोग, प्रोजेक्ट अलंकार व नई सड़कों के निर्माण में बी ग्रेड, फैमिली आईडी, एसबीएम (जी) फेज-2 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में सी ग्रेड और जननी सुरक्षा योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान व सीएमआईएस में डी ग्रेड मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
कार्यकर्ता की प्रगति
जननी सुरक्षा योजना में कम प्रगति पर सीएचसी रिसिया, मिहींपुरवा एवं महसी के अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए 10 अक्टूबर तक सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में शत-प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए गए।50 प्रतिशत से कम संतोष्टि वाले विभागों के अधिकारियों का वेतन बाधित कर प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई का निर्णय
विद्युत व राजस्व के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई: शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण और पोर्टल पर समय से आख्या अपलोड न करने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।अधिशासी अभियंता विद्युत सदर, उप जिलाधिकारी नानपारा तथा तहसीलदार पयागपुर द्वारा निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं किया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिलाधिकारी के आदेश पर अधिशासी अभियंता विद्युत सदर व उप जिलाधिकारी नानपारा का 30 सितम्बर 2026 और तहसीलदार पयागपुर का 27 सितम्बर 2026 का एक दिन का वेतन रोका गया है।

