Bahraich News: खेत मे मिले प्रतिबंधित प्रजाति मवेशियों के अवशेष
Bahraich News: बहराइच के जुमईपुरवा में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पशु चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा गया है। पिछले वर्ष भी ऐसा मामला सामने आया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच में कोतवाली इलाके के रुपईडीहा रोड स्थित जुमईपुरवा में गांव के चकरोड किनारे स्थित गन्ने के खेत मे मंगलवार सुबह प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी के अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणो में खलबली मच गई। सूचना पर कई संगठनों के लोगो सहित पहुचीं। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। नानपारा कोतवाली के जुमईपुरवा निवासी राम सुहावन वर्मा अपने गन्ने व धान की फसल को देखने के लिए खेत की तरफ गए थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत कुछ गन्ने को गिरा देख कर एवं खेत से बदबू आने पर नजदीक से देखा तो उन्हें खेत मे प्रतिबंधित प्रजाति के मवेशी के सिर, पैर व पूंछ सहित अन्य अवशेष दिखाई दिए।
उन्होंने ग्रामीणो को इसकी जानकारी देते हुए हिन्दू संगठनों सहित पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोतवाल राजनाथ सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुचकर जांचकर अवशेष को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय नानपारा भेजा। जहां से चिकित्सको ने जांच के लिए भेज दिया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्ष भी अवशेष मिला था। जिसपर पुलिस ने कार्यवाई की थी। केशवापुर में भी अवशेष मिल चुके है। लेकिन उसपर कोई कार्यवाही न होने से तस्कर मनबढ़ है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अज्ञात क़े खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


