बहराइच-32 रनों से जीतकर बहराइच ब्लास्टर्स ने फाइनल में बनाई जगह

Jan 18, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में बहराइच ब्लास्टर्स ने बहराइच थंडर्स को 32 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कप्तान जय प्रकाश ने 109 रन बनाकर टीम को 183 के स्कोर तक पहुँचाया। थंडर्स 151 रन पर ऑलआउट हुए। जयप्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

बहराइच-32 रनों से जीतकर बहराइच ब्लास्टर्स ने फाइनल में बनाई जगह

बहराइच, संवाददाता। स्वर्गीय कुशमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में खेला जा रहा ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग में विवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बहराइच थंडर्स एवं बहराइच ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। जिसमें 32 रनों से जीतकर बहराइच ब्लास्टर्स ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सोमवार को बहराइच ब्लास्टर्स व बहराइच योद्धा के मध्य फाइनल मुकाबला होगा। इसके पहले मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व जनसत्ता दल बहराइच के अध्यक्ष देवानंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जय प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

ब्लास्टर्स की शुरुआत खराब रही। जल्द ही दो विकेट गिर गए, लेकिन इसके बाद आए कप्तान जय प्रकाश ने 71 गेंदों में 16 चौकों और तीन छक्कों के साथ 109 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को निर्धारित 22 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 183 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जय प्रकाश को अमरनाथ का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 38 गेंदों में 43 रनों की अच्छी पारी खेली। थंडर की तरफ से अक्षत, गौरव एवं सचिन ने एक-एक विकेट लिया। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रनों के दबाव में बहराइच थंडर्स की टीम निर्धारित 22 ओवर में 151 रनों पर ऑलआउट हो गई। थंडर की तरफ से सचिन सिंह ने 47 एवं सत्यम साहू ने 37 रनों का योगदान दिया। ब्लास्टर की तरफ से मृदुल, रजत, जय प्रकाश एवं गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह ब्लास्टर ने 32 रनों से यह सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत कप्तान जयप्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सचिन सिंह को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका आतिफ खान एवं अकील अहमद ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में यश चौरसिया मौजूद रहे। आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया। लाइव प्रसारण आशुतोष कैराती ने किया। इस दौरान सुनील राय, इफ्तिखार अली, रामानंद सिंह, देवाशीष राय, आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह, तुषार सोनी, सारिक, उत्कर्ष एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।