छात्र-छात्राओं ने सीएचसी में चलाया जागरूकता अभियान
Bahraich News - तेजवापुर में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने सही जानकारी और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया, जिससे संक्रमण और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

तेजवापुर, संवाददाता। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसकेएस कॉलेज सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका सौम्या सिंह एवं एकता सिंह ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके प्रति सही जानकारी और स्वच्छता बेहद आवश्यक है। नियमित साफ-सफाई, संतुलित आहार और सावधानियां अपनाकर संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, भ्रांतियों से दूर रहने और इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का संदेश दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


