दो शोहदे घर में घुसे, युवती के साथ रेप का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के एक गांव मे दो शोहदे एक घर में घुस गए। दो शोहदे घर में घुसे, युवती के साथ रेप का प्रयास

दो शोहदे घर में घुसे, युवती के साथ रेप का प्रयास

बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के एक गांव मे दो शोहदे एक घर में घुस गए। घर में मौजूद अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने दोनों शोहदों को शोर मचा बलपूर्वक बाहर खदेड़ा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरवी टीम शोहदों को पकड़ वाहन में ले गई। पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही दो को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। फखरपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति व उसके बच्चे दूसरे प्रांत में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहे है। घर पर युवती अकेली रह रही है। बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे जब वह घर में अकेली सो रही थी।

गांव के ही दो सगे भाई घर में घुसे और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध पर हमलावरों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। युवती ने कड़ाई से विरोध कर दोनों शोहदो को बाहर बलपूर्वक खदेड़ दिया। यूपी डायल 112 को सूचना पर पीआरवी टीम पहुंची। दोनों शोहदे पकड़ कर साथ ले गई। युवती को थाने आकर एफआईआर दर्ज कराए जाने को कहा गया। अगले दिन पीड़िता थाने पहुंची। दोनों शोहदों को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने तहकीकात के बाद मारपीट, धमकी, रेप के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उधर महिला का आरोप है कि दोनों छेड़छाड़ भी करते थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।