ग्राम प्रधान से मारपीट, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के महसी तहसील के बहोरवा के ग्राम प्रधान सुनील कुमार शुक्ला पर जीतेन्द्र कुमार शुक्ला ने बिस्वा नहर पर हमला किया। ग्राम प्रधान की जान बचाने के लिए लोग दौड़े और हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

ग्राम प्रधान से मारपीट, एफआईआर दर्ज

बहराइच, संवाददाता। महसी तहसील के बहोरवा के ग्राम प्रधान पर एक युवक ने बिस्वा नहर पर हमला कर मारपीट की। आसपास के लोग दौड़े। तो ग्राम प्रधान की जान बची। हमलावर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। बौंड़ी थाने के नौवस्तां निवासी सुनील कुमार शुक्ला उर्फ राजू बहोरवा के ग्राम प्रधान है। बिस्वा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार शुक्ला उर्फ सोनू ग्राम प्रधान के खिलाफ आए दिन फर्जी शिकायते कर परेशान कर रहा है। ग्राम प्रधान सुनील भ्रमण को विस्वां नहर पर निकले थे। वहां पहुंच जीतेन्द्र ने उनका कालर पकड़ जमकर मारपीट की।

जिसके चलते लोग दौड़े। तो हमलावर जानमाल की धमकी दे फरार हो गया। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। पीड़ित ने मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। एसओ त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि तहकीकात शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।